{"_id":"670d5cd7b369389fab08f5f2","slug":"patch-work-started-on-state-highway-kotdwar-news-c-5-1-drn1045-524969-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्टेट हाईवे पर पैच वर्क शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्टेट हाईवे पर पैच वर्क शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से खस्ताहाल लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे पर दुगड्डा और ढौंटियाल के बीच लोनिवि दुगड्डा ने गड्ढा भरान का कार्य शुरू कर दिया है। गड्ढों का भरान होने के बाद लोगों को इस मार्ग पर सुगम आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी।
बीते 11 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने स्टेट हाईवे की बदहाली से संबंधित खबर को ''''सड़क बदहाल, जान हथेली पर रखकर सफर करते हैं लोग'''' शीर्षक से प्रकाशित किया था। जिसका लोनिवि दुगड्डा ने संज्ञान लेते हुए गड्डा भरान करते हुए सड़क की मरम्मत शुरू करा दी है। क्षेत्रवासियों ने अमर उजाला का धन्यवाद किया।
कहा कि लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे यमकेश्वर, द्वारीखाल, दुगड्डा, रिखणीखाल, नैनीडांडा ब्लॉक के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को आपस में जोड़ता है। बरसात से दुगड्डा और ढौंटियाल के बीच 22 किमी. का हिस्सा काफी खस्ताहाल हो गया था। इस हिस्से में बरसात से कई जगहों पर डामर उखड़ने से गहरे गड्ढे हो गए थे।
विज्ञापन
पुश्ते व स्क्रपर क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही खतरनाक हो गई थी। ग्रामीण सुरेश चंद्र, मनोज कुमार, प्रेम सिंह, जसवंत प्रसाद, प्रकाश चंद्र का कहना है कि गोदी छोटी, साझासैंण, नाथूपुर, गौलीखेत, बांसी, बोरगांव, गजवाड़, जोगियाणा, ब्राह्मण बस्यूर, चौकीसेरा समेत आसपास के करीब 20 गांवों के लोग इस मार्ग से मुख्य बाजार दुगड्डा पैदल आवाजाही करते हैं।
मार्ग खस्ताहाल होने से वाहनों से और पैदल आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लगातार इस मार्ग की मरम्मत कराने की मांग करते आ रहे थे। लोनिवि दुगड्डा ने लोगों की समस्या का संज्ञान लेते हुए इस हिस्से में पैच वर्क का कार्य शुरू कर दिया है।
कोट,,,,,,
दुगड्डा-ढौंटियाल के बीच सड़क में गड्ढा भरान का कार्य शुरू करा दिया गया है। गड्ढा भरान कार्य मानकों के अनुरूप कराने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। - निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि दुगड्डा