{"_id":"66cf599e70ca7e26f9088099","slug":"parliamentary-work-democratic-functioning-and-role-of-opposition-explained-to-students-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-487997-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छात्रों को समझाई संसदीय कार्य, लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली व विपक्ष की भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छात्रों को समझाई संसदीय कार्य, लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली व विपक्ष की भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में युवा संसद (तरुण सभा) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संसदीय कार्य और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रकाश चंद्र कोठारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। युवा संसद कार्यक्रम में संसद के प्रश्नकाल, शून्यकाल एवं विधेयक पर विस्तृत चर्चा का मंचन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. वीके अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को संसदीय कार्य एवं लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली से अवगत कराना है। मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को विधानसभा सत्र की कार्यवाही से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने संसद में विपक्ष की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। डॉ. कविता अहलावत ने युवा संसद की पूरी प्रकिया पर प्रकाश डालते हुए युवा संसद के सदस्यों का सभी से परिचय कराया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. अरविंद सिंह, प्रो. अशोक कुमार मित्तल, डॉ. विनय देवलाल, डॉ. उषा सिंह, दीप्ति मैठानी, संतकुमार, गिरीश चंद्र, कुसुम देवी, जयदीप सिंह नेगी, शैलेश घनसेला और आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. गीता रावत शाह ने संचालन किया।