{"_id":"5ec404bc8ebc3e909726a335","slug":"parents-home-quarantine-with-20-day-child-kotdwar-news-drn3447249199","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन के बच्चे के साथ माता-पिता होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन के बच्चे के साथ माता-पिता होम क्वारंटीन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कोटी-मदोला में 20 दिन के नवजात के साथ गुजरात के सूरत से आए माता-पिता क्वारंटीन किए गए। ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी व नीरज नेगी ने नवजात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग से वाटरप्रूफ टेंट लगाकर क्वारंटीन कक्ष तैयार किया और पलंग की व्यवस्था की।
कोटी-मदोला गांव में आधुनिक सुविधायुक्त होम क्वारंटीन सेंटर तैयार किया गया है। ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी और नीरज नेगी ने बताया कि सूरत से नवजात को लेकर दो दिन पूर्व गांव दंपति गांव पहुंचे। नवजात व उसकी माता को कोई दिक्कत न हो इसके लिए बेड व बिस्तर का इंतजाम भी किया गया है। साथ ही साबुन, तेल, पाउडर, डायपर्स भी परिजनों को मुहैया कराए हैं। ज्येष्ठ प्रमुख नेगी ने बताया कि गांव में अभी तक 8 प्रवासी पहुंच चुके हैं।
‘होम क्वारंटीन का कड़ाई से करवाएं पालन’
कोटद्वार। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने नगर के विभिन्न वार्डों में होम क्वारंटीन किए गए प्रवासियों के घरों से बाहर घूमने पर रोष जताया। उन्होंने होम क्वारंटीन का सख्ती से पालन करवाने की मांग को लेकर एसडीएम योगेश मेहरा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विहिप के नगर अध्यक्ष राजेश जदली की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रवासियों को प्रशासन ने होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कई वार्डों में प्रवासी बाहर घूम रहे हैं, जिससे लोगों में संक्रमण का खतरा बना है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला प्रचार प्रसार प्रमुख संतोष पंत, जिला गोरक्षा प्रमुख सचिन नेगी, नगर मंत्री सूरज बिष्ट, सूरज रावत और आदर्श रावत आदि शामिल रहे।