फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   paras placed first position

साइकिल दौड़ के चैंपियन बने पारस रावत

Tue, 12 Jan 2016 09:03 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Tue, 12 Jan 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मंडलीय खेल कार्यालय पौड़ी की ओर से पुरुष वर्ग की साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एसजीआरआर के पारस रावत ने पहला, सरस्वती विद्या निकेतन के रोहन सिंह ने दूसरा और जीआईसी कण्वघाटी के सूरज कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम जीआर बिनवाल ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल दौड़ प्रतियोगिता मोटरनगर से शुरू होकर हल्दूखाता चौराहे पर संपन हुई। साइकिल रेस में विभिन्न स्कूलों के कुल 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें से कुल सात खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले खिलाड़ियों को स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने साइकिल भेंट की। बाकी चार खिलाड़ियों को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की ओर से ट्रैक सूट प्रदान किए गए। ट्रैक सूट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर अभय जोशी, पांचवें स्थान पर रितेश भंडारी, छठवें स्थान पर दिल्लू थापा और सातवें स्थान पर प्रदीप रावत रहे। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल के खेल उपनिदेशक धर्मेंद्र भट्ट, गिरिराज सिंह रावत, अरविंद कुमार, सुधीर नेगी, अरुण भट्ट, महेंद्र सिंह के अलावा कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed