फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pankaj was the younger brother of the Prime Minister, at the confluence of the Ganges bath

प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज ने संगम पर किया गंगा स्नान

Sat, 09 Apr 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो देवप्रयाग।
अमर उजाला ब्यूरो देवप्रयाग। Updated Sat, 09 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Pankaj was the younger brother of the Prime Minister, at the confluence of the Ganges bath
गंगा स्नान को आए प्रधानमंत्री के भाई पकंज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने देवप्रयाग संगम पर गंगा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गंगा संगम को शांति देने वाला स्थान बताया।

विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद अचानक प्रधानमंत्री के भाई पंकज अपने दो परिचितों के साथ अलकनंदा-भागीरथी के संगम स्थल (यहीं से भागीरथी गंगा कहलाई जाती है) पहुंचे। उनके चुपचाप पहुंचने पर पहले किसी को विश्वास ही नहीं हुआ। उनके साथ ऋषिकेश से आए राजेश ने बताया कि इन दिनों प्रधानमंत्री के भाई पंकज ऋषिकेश में नवरात्र पूजा के लिए आए हुए हैं। उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि जहां से गंगा संगम होता है, वहां के दर्शन करने के साथ स्नान किया जाए। जिस पर वह यहां चले आए। नवरात्र समाप्ति पर वह गुजरात लौट जाएंगे।
विज्ञापन


पंकज मोदी ने संगम में  स्नान करने के बाद पूजा की। उन्होंने बताया कि वह पूर्व में बदरीनाथ के दर्शनों के लिए आए थे। तब उन्हें देवप्रयाग में गंगा स्नान का सौभाग्य नहीं मिल पाया था। उन्होंने भागीरथी नदी का पानी गर्म और अलकनंदा का पानी ठंडा होने पर आश्चर्य जताते हुए कारण पूछा। उनको बताया गया कि भागीरथी का पानी टिहरी बांध में रुक कर आता है। जबकि अलकनंदा बिना रुकावट के प्रवाहित हो रही है। कुछ देर पूजा-अर्चना करने के बाद वह अपने साथ गंगाजल लेकर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed