फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   pankaj and nisha are winner of Run for Nation

पंकज और निशा रहे ‘रन फॉर नेशन’ के विजेेता

Sun, 24 Jan 2016 06:30 PM IST
लैंसडौन
लैंसडौन Updated Sun, 24 Jan 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
कैंट बोर्ड की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मिनी मैराथन ‘रन फार नेशन’ में पंकज सिंह व निशा ने अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया। दौड़ के दोनों वर्गों को वयोवृद्ध स्वाधीनता संग्राम सेनानी चौथमल खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

महिला व पुरुष वर्गों के लिए हुई दौड़ में 35 से 10 वर्ष तक के युवाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। दौड़ से पूर्व प्रतिभागियों ने नगर की स्वच्छता बनाए रखने और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कहा कि शहर की स्वच्छता के लिए हर शहरवासी को योगदान देना चाहिए। इस मौके पर कई बच्चे व युवा हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए लोगों को स्वच्छता का संदेश देते नजर आए।
विज्ञापन

दौड़ के लिए बेताब वरिष्ठ नागरिकों ने भी अलग से 200 मीटर की रेस लगाते हुए नगर की स्वच्छता के लिए सभी से योगदान देने की अपील की। इस दौड़ में 76 साल के रामदास गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजेंद्र राणा दूसरे स्थान पर रहे। दिनेश रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मिनी मैराथन में 125 धावकों ने हिस्सा लिया। जिसमें गढ़वाल के कई जनपदों के प्रतिभागी शामिल हुए। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ में 60 से अधिक आयु के भोला दत्त लोहनी, डॉ. एसपी नैथानी ने भी लगाया फरार्टा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किमी दूरी की मिनी मैराथन में पुरुष वर्ग से पंकज सिंह ने प्रथम, विपिन ने द्वितीय, सुमंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना वर्ग में कवींद्र, दीपक, मनोज सिंह रहे। महिला वर्ग में निशा राणा ने प्रथम, नेहा राणा ने द्वितीय, गीता रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना वर्ग में आंचल गुसांई, शालू, अंजलि नेगी रहे। दौड़ पूरी करने वाले सभी धावकों को लैंसडौन स्पोट्स क्लब की ओर से प्रमाणपत्र दिए गए।
 सबसे कम आयु के धावकों में आयुष गुप्ता, देवांश वर्मा, अक्षत शर्मा, सादर सिंह, लव अग्रवाल, आयुष शर्मा 10 से 12 वर्ष की आयु के इन धावकों ने बेहतरीन समय निकाल कर दौड़ पूरी की।  

इस अवसर पर विजेताओं को  उपाध्यक्ष कैंट डॉ. एसपी नैथानी, कैंट सीईओ राजीव कुमार, कर्नल कुलदीप गुसाईं सेनि, दिनेश रावत, राजेंद्र राणा, राजेश ध्यानी, हरिसूदन अग्रवाल, एसवीएस राना, अनिल बौंठियाल, दीपक मिश्रा, अनुज खंडेलवाल, लैंसडौन स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष भावना वर्मा, महासचिव कुलदीप खंडेलवाल, मुख्य संयोजक महिपाल रावत, मोहन बिष्ट, अजय शाह के हाथों पुरस्कार दिलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed