फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pali-Bhayansu-Thalda road not done even after 15 years

15 साल बाद भी नहीं हुआ पाली-भयांसू-थल्दा सड़क का निर्माण

Wed, 17 Feb 2021 05:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Pali-Bhayansu-Thalda road not done even after 15 years
द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत खस्ताहाल देवलखाल-पाली-भयासूं-थल्दा मोटर मार्ग। - फोटो : KOTDWAR
द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत पाली-भयांसू-थल्दा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य 15 साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीण तीन किमी. पैदल चलने को मजबूर हैं। लोनिवि दुगड्डा के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेंद्र सिंह रावत, कमलेश सिंह असवाल, पुष्कर सिंह रावत, भाष्कर सिंह, रश्मि देवी, सुमनलता, मुन्नी देवी, राजेंद्र सिंह, रोशनी देवी, अमर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर वर्ष 2006 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राज्य योजना से तीन किमी. देवलखाल-पाली-भयांसू-थल्दा मोटर मार्ग निर्माण को मंजूरी प्रदान की थी। कार्यदायी संस्था लोनिवि दुगड्डा को बनाया गया। कार्यदायी संस्था ने 2019 में गांव तक तीन किमी. रोड कटिंग की और चलता बना। कहा कि फेज टू में स्क्रपर, पुश्ते और पाली गदेरे में पुल का निर्माण कार्य होना था, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कार्य शुरू नहीं कराया गया है। कहा कि मार्ग पर मिट्टी होने के कारण बाइक स्लिप हो रही है, जिससे मार्ग पर दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। इधर, लोनिवि दुगड्डा के सहायक अभियंता सुधीर नैथानी ने कहा कि मार्ग पर फेज टू में निर्माण कार्य कराए जाने हैं। रिवाइज इस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। बजट रिलीज होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed