फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Other shops did not open, desperate traders returned

केंद्र के आदेश पर असमंजस में रहे व्यापारी, नहीं खुली अन्य दुकानें

Sat, 25 Apr 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Other shops did not open, desperate traders returned
-फोटो
विज्ञापन

नहीं खुलीं अन्य दुकानें, मायूस लौटे व्यापारी
जिला प्रशासन की ओर से सभी दुकानों को खोलने के नहीं आए निर्देेश
सुबह सात बजे अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार/जयहरीखाल/सतपुली/लैंसडौन। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन में छूट का दायरा बढ़ाने के केंद्र सरकार के आदेश पर कोटद्वार और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में असमंजस की स्थिति बनी रही। ग्रीन जोन में सभी दुकानें खुलने के आदेश पर सुबह से ही व्यापारी प्रशासन की स्वीकृति का इंतजार करते रहे। एसडीएम के पास किसी प्रकार के आदेश नहीं आने के कारण व्यापारी अपनी दुकानें नहीं खोल सके।

शनिवार को समाचारपत्रों और टीवी चैनलों में लॉकडाउन में छूट के दौरान आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य दुकानों को भी खोले जाने की खबरें मिलते ही कोटद्वार और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों के व्यापारियों के चेहरे खिल गए। कोटद्वार नगर व्यापार मंडल के महामंत्री लाजपत राय भाटिया ने बताया कि कोटद्वार के व्यापारी सुबह सात बजे बाजार पहुंचे। उन्होंने इस मामले पर एसडीएम कोटद्वार से जानकारी मांगी, लेकिन, उन्होंने डीएम की ओर से इस प्रकार के आदेश नहीं मिलने की बात कही। इससे व्यापारी मायूस होकर घरों को लौट गए। उधर, एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि अभी डीएम से सभी दुकानों को खोलने के निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। जब तक नए निर्देश जारी नहीं होते, पूर्व की भांति स्थिति बनी रहेगी। उधर, लैंसडौन में लॉकडाउन के दूसरे चरण के 11वें दिन भी गैर जरूरी सामान की दुकानें बंद रहीं। शनिवार को दुकानदार जैसे ही दुकान खोलने बाजार पहुंचे, उन्हें प्रशासन ने दुकान खोलने से मना कर दिया। नायब तहसीलदार हरीश जोशी ने बताया कि तहसील प्रशासन जिलाधिकारी के पत्र का इंतजार कर रहा है। उसके बाद ही कोई दिशा-निर्देश दिए जा सकेंगे। फिलहाल, राशन, सब्जी, कारपेंटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें सुबह सात से एक बजे तक खोली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed