फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Orders to shoot Guldar in Gutherta and Kota Talla villages

Kotdwar News: गुठेर्ता और कोटा तल्ला गांव में गुलदार गोली मारने के आदेश

Thu, 29 Aug 2024 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Orders to shoot Guldar in Gutherta and Kota Talla villages
कोटद्वार/रिखणीखाल। विकासखंड रिखणीखाल के ग्राम पंचायत गुठेर्ता के कोटा तल्ला और आसपास के क्षेत्र में दूसरे गुलदार की धमक बनी हुई है। गुलदार आबादी और खेत खलिहानों तक चहलकदमी कर रहा है, जिससे क्षेत्रवासी काफी डरे सहमें हुए हैं। वन विभाग का शिकारी दल व पैट्रोलिंग टीम क्षेत्र में दिन रात गश्त कर रही है।, उधर, हमलावर गुलदार को गोली मारने के आदेश विभाग को मिल गए हैं। शिकारी दल को सही लोकेशन मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

गढ़वाल वन प्रभाग के एसडीओ पवन नेगी ने बताया कि गुलदार प्रभावित तोक गांव कोटा तल्ला में 19 अगस्त को हुए हमले के बाद से ही वन विभाग की टीम तैनात है। 26 अगस्त की सुबह एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया था। उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके सैंपल भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्लूआईआई) देहरादून भेजे गए हैं। बताया कि पकड़ा गया आठ साल का स्वस्थ्य नर है। उसके सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे को निवाला बनाने वाले गुलदार की पहचान पुष्ट हो सकेगी। बुधवार की शाम और बृहस्पतिवार सुबह कोटा तल्ला में घटना स्थल के पास उसकी मूवमेंट देखी गई है। सूचना मिलते ही वह खुद शिकारी दल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी शोर होने के कारण गुलदार की लोकेशन ठीक नहीं पाई गई। वन विभाग को उच्चाधिकारियों की ओर से गोली मारने के आदेश प्राप्त हो गए हैं। प्रथम दृष्टया यह प्रयास किया जा रहा है कि गुलदार पिंजरे में कैद हो जाय। बारिश के कारण भी अभियान में बाधा पहुंच रही है। लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, बयेला मल्ला के प्रधान व ब्लाक कांग्रेस कमेटी रिखणीखाल के अध्यक्ष प्रमोद रावत, गुठेर्ता की प्रधान मीनाक्षी देवी, ग्रामीण मनोज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में दो गुलदार एक साथ नजर आ रहे हैं, जिससे बच्चों को स्कूल भेजने में डर लग रहा है। अभिभावक खुद बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। ग्रामीणों की ओर से वन विभाग पर दूसरे गुलदार को पकड़ने अथवा गोली मारने का दबाव बनाया जा रहा है। बताया कि 19 अगस्त की शाम को पांच साल के बच्चे आदित्य की मौत के बाद से लोगों में दहशत बनी है। उनेरी ग्राम पंचायत की प्रधान शोभा देवी ने रेंज अधिकारी को पत्र लिखकर गुलदार के दिनदहाड़े घर आंगन व खेत खलिहानों में धमकने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed