फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Opposition to shifting the liquor shop to the main road

Kotdwar News: शराब की दुकान को मुख्य मार्ग पर शिफ्ट करने का विरोध

Fri, 27 Sep 2024 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Opposition to shifting the liquor shop to the main road
कण्वघाटी। भाबर के जशोधरपुर में मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान शिफ्ट करने की सूचना पर स्थानीय लोगों और महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दुकान को मुख्य मार्ग पर शिफ्ट करने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम सोहन सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी संजीव शर्मा, विक्रम सिंह, अमित कुकरेती, विपासा सिन्हा, शांति देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी और बीना देवी आदि का कहना है कि वर्तमान में अंग्रेजी शराब की दुकान जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद है, जो कि आबादी और आवासीय कॉलोनी से काफी दूर है। दुकान स्वामी उसे वहां से हल्दूखाता-किशनपुर मुख्य मोटर मार्ग पर शिफ्ट करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर जिस स्थान पर शराब की दुकान शिफ्ट की जा रही है। वहां से महज 50 मीटर की दूरी पर एक निजी स्कूल है। शराब की दुकान खुल जाने से यहां दिन भर शराबियों का जमावाड़ा लगा रहेगा, जिससे स्कूल आने वाले बच्चों की मानसिकता पर गहरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्य मार्ग होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में कार्यरत महिलाओं के साथ ही भाबर डिग्री कॉलेज और भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। निजी काम के सिलसिले में इस मार्ग पर दिनभर महिलाओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में शराबियों की वजह से उनका कॉलेज व घरों से निकला दूभर हो जाएगा और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आक्रोशित लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर दुकान को मुख्य मार्ग पर शिफ्ट करने पर रोक लगाने की मांग की है। ऐसा न करने पर लोगों ने सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed