फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Only girls will become aparajita by coping with problems

बेटियां परेशानियों का मुकाबला करने से ही बनेंगी अपराजिता

Sat, 17 Aug 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Only girls will become aparajita by coping with problems
भाबर के सरस्वती विद्या निकेतन में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम के तहत उपस्थित छात्र-छात्राएं और - फोटो : KOTDWAR
परेशानियों का मुकाबला करने से ही अपराजिता बनेंगी बेटियां
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आत्मरक्षा शिविर का आयोजन
भाबर के सरस्वती विद्या निकेतन में भारत स्वाभिमान न्यास की टीम ने दिया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी स्थित सरस्वती विद्या निकेतन में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत भारत स्वाभिमान न्यास की युवा टीम से आई मार्शल आर्ट ट्रेनर्स ने छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्राओं से अपनी परेशानियों और समस्याओं को छिपाने के बजाय अभिभावकों और शिक्षकों से खुलकर साझा करने की सलाह दी।
अपराजिता मुहिम के तहत झंडीचौड़ उत्तरी स्थित सरस्वती विद्या निकेतन में छात्राओं और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुुुुभारंभ प्रधानाचार्य संगीता बड़थ्वाल ने किया। भारत स्वाभिमान न्यास की युवा टीम की ओर से आई मार्शल आर्ट ट्रेनर किरन डंडरियाल, शालू और रिंकी पुंडीर ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति गंभीर होना होगा। उन्हें अपना सुरक्षा कवच खुद तैयार करना होगा। यदि उन्हें घर से बाहर कहीं भी कोई परेशान करता है तो बिना डरे उसका मुकाबला करें। चुप रहने से उनके हौसले और बुलंद होंगे। उनका मुकाबला उन्हीं चीजों से हो सकता है, जो आपके पास उस समय मौजूद हैं। मोबाइल, हेयरपिन, सेफ्टी पिन, रजिस्टर, पानी की बोतल, बैग, मिट्टी, पत्थर, रेत से भी उनका निडरता से मुकाबला कर जवाब दें। अपने पास मौजूद रोजमर्रा की चीजों को अपना हथियार बनाएं। इसके लिए निडरता और आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान छात्राओं को पंच, किक सिखाते हुए डैमो भी दिया गया। कहा कि अपरिचितों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए और किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। इस मौके पर डेमो के जरिए से गुड टच और बैड टच के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

विद्यालय के संचालक सुरेंद्र सिंह गड़िया ने अमर उजाला अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला के कार्यक्रम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। भारत स्वाभिमान न्यास की योग प्रशिक्षिका रजनी अग्रवाल ने छात्राओं को निडर होकर अपनी परेशानी और समस्याएं अभिभावकों और शिक्षकों के साथ साझा करने को कहा। इस अवसर पर माहेश्वरी गड़िया, अवतार सिंह, जसवीर सिंह, प्रदीप नेगी, ज्योति गुसाईं, कल्पना नेगी, रश्मि, आरती, आकाश कुमार, अंजू, निष्ठा व रश्मि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed