फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Officials should not be confined to offices: DM

कार्यालयों तक सीमित न रहें अधिकारी: डीएम

Tue, 19 Aug 2025 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Officials should not be confined to offices: DM
सतपुली। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में विकासखंड एकेश्वर के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 40 शिकायतों की सुनवाई की गई। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विकासखंड परिसर में कई विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाई गई। जिनका 122 लोगों को लाभ हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह शुरू हुई तहसील दिवस की कार्रवाई में ग्रामीण धर्म सिंह ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की सुरक्षा दीवार, पेयजल आपूर्ति एवं अभिभावक-शिक्षक संघ से संबंधित समस्याओं को रखा। डीएम ने तहसील दिवस में जनसुनवाई के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ स्वयं नवोदय विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं, आधार कार्ड बनवाने में आ रहीं दो शिकायतों को देखते हुए 22 अगस्त को एकेश्वर में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इनके अलावा क्षेत्र में जंगली जानवरों व बंदरों के कारण फसल क्षति के बढ़ते मामले, सड़क सुधार एवं पेड़ कटवाने की समस्या, बिजली कटौती, पेयजल संबंधी शिकायतों पर डीएम ने अधिकारियों को स्वयं जाकर शिकायत का निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन


तहसील दिवस में जनसुनवाई के साथ-साथ आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए विभागीय स्टॉल लगाए गए। जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से 36 लोगों की स्वास्थ्य जांच, आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से 25 लोगों की स्क्रीनिंग व औषधि वितरण, 22 कृषकों को खाद बीज व कृषि यंत्रों का वितरण, उद्यान विभाग की ओर से 13, पशुपालन विभाग की ओर से 19, समाज कल्याण विभाग की ओर से 7 लोगों को विभिन्न रूपों में लाभ दिया गया। अन्य विभागों की ओर से भी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की एक लाभार्थी को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को केवल कार्यालयों तक सीमित न रहकर क्षेत्र में जाकर जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।


इस मौके पर सीडीओ गिरीश गुणवंत, एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला, सीएमओ डॉ. शिवमोहन शुक्ला के अलावा मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र कुमार थपलियाल समेत जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed