{"_id":"624afd751b301932e4640c31","slug":"officers-should-discharge-their-duties-sincerely-ritu-khanduri-kotdwar-news-drn4081422195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी निष्ठा से करें अपने दायित्वों का निर्वहन : ऋतु खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी निष्ठा से करें अपने दायित्वों का निर्वहन : ऋतु खंडूड़ी
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेती विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को पुलिस प्रशासन समेत सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की। क्षेत्र की मुख्य समस्याओं और निर्माणाधीन प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों से पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।
सिद्धबली मार्ग स्थित वन विभाग के सभागार में विस अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के प्रभावी संचालन और पात्र लोगों को योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि जन अपेक्षाओं के अनुरूप संवेदनशीलता से कार्य किया जाए। उन्होंने बेस अस्पताल के रेफरल सेंटर बने होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को बेस अस्पताल की समस्याओं का संज्ञान लेकर तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कानून व्यवस्था मजबूत रखने एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन रोकने की बात भी कही। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जीएल कोहली, पुलिस क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) विभव सैनी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी बीपी जुयाल, प्रशासनिक अधिकारी कमल कुमार, उद्यान निरीक्षक भारत सिंह नेगी, बेस अस्पताल के पीएस डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य (केटीआर), पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीएम गुप्ता, सहायक कृषि अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी, लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश दत्त आदि मौजूद रहे।
‘औद्योगिक विकास से ही खुलेगी रोजगार की राह’
कण्वघाटी/कोटद्वार/दुगड्डा। सिडकुल के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर के केएमसी औद्योगिक संस्थान में उद्यमियों की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का अभिनंदन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक विकास से ही रोजगार की राह खुलती है। उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए हर संभव सहूलियत प्रदान की जाएगी। इस दौरान केएमसी संस्थान में क्षेत्र के युवाओं और उद्यमियों ने हिल पॉलिसी में उद्योगों के लिए जीएसटी में छूट प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर केएमसी के एमडी विनीत कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक सुरेश तिवारी, भारत तिवारी, भुवन खुल्वे, शिवदेव आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन दुगड्डा ब्लाक ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सम्मानित किया। संगठन की ओर से उन्हें मांग पत्र सौंप उनके निराकरण करने की मांग की गई। इस मौके पर संगठन की ब्लाक अध्यक्ष ऊषा गोस्वामी, देवभूमि फाउंडेेशन के अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा, कमला सती, बसंती रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत सिद्धगली हनुमंती में चल रही रामलीला में शिरकत की। उन्होंने रामलीला कमेटी को 11 हजार रुपये भेंट किए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजय भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता गौड़, पूर्व पालिका अध्यक्ष उमा जुयाल, राजेंद्र द्विवेदी, अनूप गुप्ता, सभासद दीपक ध्यानी, रामलीला कमेटी की संरक्षक माया रावत, निदेशक जगदीश फुलेरा, ओमप्रकाश कंडवाल, अध्यक्ष मालती गौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद