{"_id":"6193b0fb60eb87789b0ab599","slug":"officers-looking-for-the-way-of-the-complainants-kotdwar-news-drn3962107193","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों की राह ताकते रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार के तहसील दिवस पर फरियादियों की प्रतिक्षा करते अधिकारी।
- फोटो : KOTDWAR
Link Copied
जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अब लोगों का तहसील दिवस से मोहभंग हो रहा है। मंगलवार को कोटद्वार और सतपुली में आयोजित तहसील दिवसों में अधिकारी फरियादियों की राह ताकते रहे। कोटद्वार में मात्र एक समस्या दर्ज हुई जबकि सतपुली में मात्र नौ शिकायतें आईं।
विज्ञापन
कोटद्वार में तहसीलदार विकास अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में सुबह दस बजे से 12 बजे तक अधिकारी फरियादियों की राह ताकते रहे। करीब 12 बजे एक फरियादी राजस्व विभाग से संबंधित भूमि बंटवारे की शिकायत लेकर पहुंचा, जिसकी जांच तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक को सौंपी। उधर, सतपुली में अपर जिलाधिकारी पौड़ी इला गिरी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में अधिकारियों के जमावड़े के बावजूद फरियादियों का टोटा रहा। तहसील दिवस में मात्र नौ शिकायतें ही दर्ज की गईं। पंजीकृत नौ शिकायतें सड़क, समाज कल्याण, डाक और पेयजल विभाग से संबंधित थीं। अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के दो सप्ताह में निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार, प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल, जिला पर्यटन अधिकारी केएस नेगी, भूमि एवं कृषि संरक्षण अधिकारी डॉ. कल्याण सिंह और एसडीओ ऊर्जा निगम मुकेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।