{"_id":"66fa9eb6fe0a8b0a820c3c8d","slug":"nutrition-rally-taken-out-in-gram-sabha-uttarchha-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-110897-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ग्रामसभा उतर्च्छिा में निकाली गई पोषण रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ग्रामसभा उतर्च्छिा में निकाली गई पोषण रैली
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। बाल विकास परियोजना विभाग दुगड्डा की ओर से घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा उतर्च्छिा में निकटतम क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने पोषण माह के अंतिम दिन विभिन्न गतिविधियां करते हुए क्षेत्र में पोषण रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।
पोषण रैली का उद्घाटन प्राथमिक विद्यालय उतर्च्छिा की प्रधानाध्यापिका मंजू रानी ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मोटे अनाज के महत्व की जानकारी देते हुए इसे अपने दैनिक भोजन में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी बच्चों को हाथ धोने की विधि भी बताई। सहायक अध्यापिका आभा ध्यानी ने पोषण एवं स्वास्थ्य पर जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षेत्र की एएनएम उषा चौरसिया ने सभी बच्चों को बीमारियों से बचाव, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को एनीमिया से बचाव एवं टीकाकरण पर जानकारी दी।
ग्राम प्रधान भागेश्वरी देवी ने पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, किशोरियों एवं नौनिहाल बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर जानकारी देने एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के लिए बाल विकास विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया।