फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Now going from Mawakot to Kanvashram is easy, the road is ready with interlocking tiles.

Kotdwar News: अब मवाकोट से कण्वाश्रम जाना हुआ आसान, इंटरलॉकिंग टाइल्स से मार्ग बनकर तैयार

Wed, 28 Aug 2024 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Now going from Mawakot to Kanvashram is easy, the road is ready with interlocking tiles.

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग पर अब आवाजाही करनी आसान हो गई है। बदहाल पड़े करीब दो किमी इस मार्ग को लोनिवि ने इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर तैयार कर दिया है। भारी बारिश और नदी के उफनाने से डायवर्जन मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की दशा में लोग इस मार्ग से सुगम आवाजाही कर सकेंगे। मार्ग की सुध लेने के लिए क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का आभार जताया है।

बीते वर्ष 13 जुलाई, 2023 को आपदा की चपेट में आकर कोटद्वार भाबर मार्ग पर मोटाढाक के पास मालन पुल टूट गया था। तब से क्षेत्रवासी नदी के उफनाने के दौरान इस मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। वन विभाग का संपर्क सीसी मार्ग होने के कारण इसकी सुध नहीं ली जा रही थी। बीते 13 जून के अंक में अमर उजाला ने इस मार्ग पर लोगों को हो रही दिक्कत को ''''मवाकोट- कण्वाश्रम मार्ग खस्ताहाल'''' शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। जिसका विधानसभा अध्यक्ष ने संज्ञान लिया और लोगों को आवाजाही में हो रही दिक्कत को देखते हुए जुलाई के प्रथम सप्ताह से टाइल्स बिछाने का काम शुरू करवा दिया गया। दरअसल, मालन नदी पर कण्वाश्रम में स्टील गार्डन पुल तो बना हुआ था, लेकिन मवाकोट से कण्वाश्रम तक के लिए पूर्व में बने सीसी मार्ग की हालत खराब थी। बरसात में भाबर और कोटद्वार के संपर्क के लिए एक मात्र यही मार्ग बचा था।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के निर्देश पर मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग पर 33 लाख रुपये की लागत से करीब दो किमी इंटरलाॅकिंग टाइल्स बिछा दी गई है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू है। कण्वाश्रम स्टील गार्डर पुल से 15 टन से कम वजनी हल्के वाहन ही आवाजाही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-सत्यप्रकाश राठौर, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed