{"_id":"906725d3f9296713fb28549075635b2f","slug":"notice-to-ultrasound-center-owner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीज किए तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीज किए तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों को नोटिस
पौड़ी
Updated Mon, 18 Jan 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों सीज किए गए तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों को जिला प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। प्रशासन के अनुसार इनकी ओर से 15 दिन के अंदर अपना पक्ष नहीं रखे जाने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी चंद्र शेखर भट्ट ने बताया कि भारत सरकार से चयनित राष्ट्रीय अनुश्रवण मूल्यांकन समिति की टीम की ओर से पिछले आठ एवं नौ जनवरी को कोटद्वार क्षेत्र में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान टीम ने रजिस्टरों के रखरखाव में अनियमितता मिलने, सेंटर की ओर से प्रत्येक माह भेजी जाने वाली रिपोर्ट की स्थिति को देखते हुए टीम ने कोटद्वार में संचालित जैन अल्ट्रासाउंड एवं स्कैन सेंटर कोटद्वार, मंसा मैटरनिटी एंड सर्जिकल सेंटर और सतपुली में संचालित जैन स्कैन सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीनों को सीज कर दिया था। उन्होंने बताया कि टीम के निरीक्षण के दौरान इन सेंटरों में मिली अनियमितताओं को देखते हुए अब जिला प्रशासन की ओर से भी इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों को 15 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने को निर्देशित किया गया है। निर्धारित समय में पक्ष न रखे जाने पर और संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन्हें सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।