{"_id":"6800f24e47ec736b5f068a63","slug":"notice-to-25-operators-earning-less-than-the-standard-income-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-115353-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मानक से कम आय अर्जित करने वाले 25 परिचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मानक से कम आय अर्जित करने वाले 25 परिचालकों को नोटिस
Thu, 17 Apr 2025 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 17 Apr 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
मार्च में होली प्रोत्साहन योजना के दौरान भी 41 परिचालकों जारी हुए थे नोटिस, आय को लेकर बढ़ी चिंता
कोटद्वार। कोटद्वार रोडवेज डिपो प्रशासन ने एक से 15 अप्रैल तक 55 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर देने वाले 25 परिचालकों को नोटिस जारी किया है। इससे पहले मार्च में होली प्रोत्साहन योजना के दौरान 55 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर देने वाले 41 परिचालकों को नोटिस जारी किए गए थे।
बस संचालन में लगातार मानकों की अनदेखी करने वाले परिचालकों को चिह्नित किया जा रहा है। अप्रैल के शुरुआती 15 दिनों की आय की समीक्षा करने पर 25 ऐसे परिचालकों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने 55 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर दिया है। रोडवेज डिपो के केंद्र प्रभारी ने डिपो के सभी 25 परिचालकों के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में उनके द्वारा एक से 15 अप्रैल के बीच 55 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर देने पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। नोटिस में दीपक कुमार शाह का सबसे कम 21 प्रतिशत लोड फैक्टर अंकित किया गया है, जबकि विविन गंगवार, उमेश चंद्र के 55 प्रतिशत लोड फैक्टर को भी कोड किया गया है।
अप्रैल के शुरुआती 15 दिनों की आय की समीक्षा में ओवरऑल 70 प्रतिशत लोड फैक्टर प्राप्त हुआ है। शेष 15 दिनों में और बेहतर कार्य करते हुए इसे 80 प्रतिशत तक ले जाने का प्रयास रहेगा। -अनुराग पुरोहित, एआरएम कोटद्वार