फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   no Agree on setting up firecracker shop in Grastonganj

ग्रास्टनगंज में पटाखे की दुकान लगाने पर नहीं बनी सहमति

Mon, 25 Oct 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
no Agree on setting up firecracker shop in Grastonganj
कोटद्वार तहसील में आयोजित बैठक में पटाखे की दुकान लगाने के लिए एसडीएम से वार्ता करते व्यापारी। - फोटो : KOTDWAR
प्रशासन की ओर से दिवाली पर पटाखों की दुकान लगाने को लेकर व्यापारियों और अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पटाखे की दुकान ग्रास्टनगंज में लगाने को लेकर प्रशासन और व्यापारियों में सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम मुक्ता मिश्र ने कहा कि बाजारी क्षेत्र में दिवाली के पर्व को लेकर भीड़ रहती है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए बाजार में एक भी पटाखे की रिटेल दुकान नहीं लगेगी। एसडीएम ने व्यापारियों को ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा मैदान में पटाखे की दुकान लगाने का सुझाव दिया, लेकिन, व्यापारी नहीं मानें। उन्होंने दशहरा मैदान में लोगों के नहीं पहुंचने का हवाला देते हुए वहां पटाखे की दुकान संचालित करने से मना कर दिया। व्यापारियों ने देवी रोड स्थित एक बरातघर मेें पटाखे की दुकान लगाने की बात कही। एसडीएम मुक्ता मिश्र ने कहा कि सुरक्षा को देेखते हुए पुलिस और अग्निशमन अधिकारी को मौके का मुआयना कर उन्हें रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर पटाखे की दुकानों को ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा मैदान पर ही लगाया जाएगा। बैठक में सीओ अनिल कुमार जोशी, तहसीलदार विकास अवस्थी, कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार त्यागी और जलसंस्थान के सहायक अभियंता बीआर चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed