फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Nine investigations conducted in Kotdwar, seven dengue victims found, spread in Satpuli also

Kotdwar News: कोटद्वार में नौ की हुई जांच, सात डेंगू पीड़ित मिले, सतपुली में भी पसारे पैर

Fri, 04 Oct 2024 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Nine investigations conducted in Kotdwar, seven dengue victims found, spread in Satpuli also

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार बेस अस्पताल में कराई गई जांच में नौ में से सात लोग डेंगू पीड़ित मिले। सभी मरीजों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, सतपुली में भी डेंगू के दो नए मरीज सामने आए।डेंगू से बचाव की तमाम कोशिशों के बाद भी क्षेत्र में हर दिन डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को गाड़ीघाट में 30 वर्षीय व्यक्ति, लकड़ी पड़ाव में 15 वर्षीय किशोर, दुगड्डा में 26 वर्षीय युवक, ध्रुवपुर में 30 वर्षीय व्यक्ति, शिब्बूनगर में 31 वर्षीय व्यक्ति, अम्लेशा में 36 वर्षीय महिला और रमेश नगर में 24 वर्षीय युवक डेंगू पीड़ित मिले। डेंगू कंट्रोल रूम की नोडल अधिकारी डॉ. चारू रावत ने बताया कि कुल नौ लोगों का एलाइजा टेस्ट किया गया था। जिसमें सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। मरीजों को बेस अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया।






डेंगू के दो मरीज मिले, अस्पताल में भर्ती



सतपुली। क्षेत्र में शुक्रवार को डेंगू के दो मरीज मिले। दोनों को हंस अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया। पिछले दो माह में 52 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस समय 12 डेंगू पीड़ित हंस अस्पताल में उपचाराधीन हैं। नयारघाटी क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हंस अस्पताल में सतपुली नगर के 5 मरीजों समेत डेंगू के 12 मरीज भर्ती हैं। जिसमें एक महिला डेंगू मरीज एक सप्ताह से गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। वहीं हंस अस्पताल में अगस्त से अभी तक दो महीने में 52 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह सभी स्थानीय नहीं हैं, इनमें से कई मरीज दूर-दराज क्षेत्रों से अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए पहुंचे थे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमेश कुमार का कहना है डेंगू के प्रमुख लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और उल्टी आदि शामिल हैं, इन्हें अनदेखा न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed