फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Nikhil won in speech and Priyanka won in painting

Kotdwar News: भाषण में निखिल और चित्रकला में प्रियंका ने मारी बाजी

Mon, 08 Sep 2025 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Nikhil won in speech and Priyanka won in painting

विज्ञापन
पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग व जिला अंधता निवारण समिति पौड़ी की ओर से आयोजित 40वां नेत्रदान पखवाड़ा संपन्न हो गया। इस दौरान सोमवार को रैली निकाल आमजन को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया। जिलेभर में 500 से अधिक लोगों ने नेत्रदान के लिए आवेदन किया है। वहीं कार्यक्रम में नेत्रदान को लेकर भाषण प्रतियोगिता में निखिल नौटियाल व चित्रकला में प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोमवार को नगर पालिका सभागार पौड़ी में आयोजित नेत्रदान पखवाड़े के समापन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नेत्रदान महादान है। एसीएमओ व समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विनय कुमार त्यागी ने कहा कि नेत्रदान के प्रति भ्रांतियां तेजी से दूर हो रही हैं। समिति अध्यक्ष व वरिष्ठ नेत्र मीतिज्ञ नृपेश तिवाड़ी ने बताया कि 40वें नेत्रदान पखवाड़े में जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित हुए। जनपद पौड़ी में इस पखवाड़े में 567 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लेते हुए आवेदन किया है। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में राजकीय नर्सिंग कालेज डोभ-श्रीकोट के निखिल नौटियाल प्रथम, पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की साक्षी राणा द्वितीय और एएनएम प्रशिक्षण संस्थान खिर्सू की शीतल राणा व पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की तनिशिया ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में राजकीय नर्सिंग कालेज डोभ-श्रीकोट की प्रियंका ने प्रथम, एएनएम प्रशिक्षण संस्थान खिर्सू की संतोषी फर्स्वाण ने द्वितीय व राजकीय नर्सिंग कालेज डोभ- श्रीकोट की महकने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed