फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   NHM workers demonstrated against the government

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 21 Dec 2021 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
NHM workers demonstrated against the government
हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड पे का लाभ देने समेत दो सूत्री मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। एनएचएम कर्मियों ने प्रदेश सरकार पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन के कोटद्वार शाखा अध्यक्ष राहुल नेेगी के नेतृत्व में बेस अस्पताल कोटद्वार और पीएचसी दुगड्डा और पीएचसी डाडामंडी के एनएचएम कर्मचारियों ने बेस अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य में एनएचएम कर्मियों को बेहतर ग्रेड पे के साथ अन्य बहुत सी सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन लंबे समय से मांग करने के बाद भी उत्तराखंड के एनएचएम कर्मियों की सुध नहीं ली जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के शाखा सचिव अरविंद नेगी, तंजय मैठाणी, रोहित नेगी, रुचिता रावत, अजीत रावत, सुमित, उर्मिला तड़ियाल, कुलदीप रमोला, प्रवीन पोखरियाल, सुभाष, उपेंद्र रावत, सोनी, मनीष, अमित, आयुष रावत, दिव्या रावत, साक्षी रावत, स्वाति रावत, कनिका रावत और बीएस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed