फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   New students were welcomed by applying tilak

तिलक लगाकर किया नए छात्रों का स्वागत

Wed, 15 Sep 2021 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
New students were welcomed by applying tilak
राजकीय प्राथमिक विद्यालय घमंडपुर में बच्चों का स्वागत करते शिक्षक। - फोटो : KOTDWAR
क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शिक्षकों ने प्रवेेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में समा बांधा।
विज्ञापन

बुधवार को जीजीआईसी कलालघाटी में कार्यक्रम का शुभारंभ डू समथिंग सोसाइटी के संस्थापक प्रकाश कोठारी ने शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या पुष्पा धस्माना ने विद्यालय को 10 कंप्यूटर टेबल और चेयर देने के लिए सोसाइटी का आभार व्यक्त किया। स्वच्छता पखवाड़ा विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में श्रेया प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और तनुजा तृतीय रही। चित्रकला में अंजलि, मीनल, तमन्ना, स्लोगन में प्रीति, वैशाली, भावना, कविता प्रतियोगिता में मुस्कान, प्रेरणा और जिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजू कपरवाण, एसएमसी अध्यक्ष सरिता राणा, पीटीए अध्यक्ष मोनिका सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन

जीआईसी कोटद्वार में आयोजित प्रवेश उत्सव का सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी केशर सिंह चौहान और अभिभावक संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने शुभारंभ किया। शिक्षा का महत्व एवं राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में क्यों प्रवेश लें विषय पर अनीता, प्रिया, रेखा एवं अन्य बच्चों की टीम ने नाटक प्रस्तुत किया। ज्योति कश्यप, आंचल प्रस्तुति दी। शिक्षक संतोष नेगी ने स्लाइड शो के माध्यम से विद्यालय की उपलब्धियां बताई। इस मौके पर सादर सिंह रावत, मनमोहन रौतेला, सितांशु कुकशाल, पूरनचंद धूलिया, जयकृत नेगी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कालेज लालपानी में छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल ने किया। इस अवसर पर पार्षद धीरज सिंह नेगी, प्रभारी प्रधानाचार्य श्वेता जिरवाण, पीटीए अध्यक्ष चंद्रेश लखेड़ा आदि मौजूद थे।

जीआईसी कुंभीचौड़ में कार्यक्रम का पार्षद अनिल रावत ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार बुडाकोटी, पीटीए अध्यक्ष संजय पंथवाल, एसएमसी अध्यक्ष विनोद द्विवेदी, अरविंद कुमार वर्मा, सुनील रावत, राजेंद्र कुमार भंडारी ने विचार व्यक्त किए। पश्चिमी झंडीचौड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पार्षद सुखपाल शाह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस असवर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह सचान, प्रधानाध्यापक भारत भूषण शाह, प्रधानाध्यापक सरोजनी रावत आदि मौजूद थे। प्राथमिक विद्यालय असनखेत और पूर्व माध्यमिक विद्यालय असनखेत में प्रवेशोत्सव के दौरान देवेश्वरी रावत, भावना वर्मा, गौरी देेवी मौजूद रहे। जीआईसी घमंडपुर में पार्षद कुलदीप सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जयहरीखाल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय काडांखाल में हुए कार्यक्रम में प्रधान सुरेश चंद्र, प्रधानाध्यापक अर्जुन सिह, रीना देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed