{"_id":"67e583e0a58967e72201367f","slug":"new-bs-6-buses-will-go-on-chardham-yatra-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-650862-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चारधाम यात्रा पर जाएंगी नई बीएस-6 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चारधाम यात्रा पर जाएंगी नई बीएस-6 बसें
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पांच महीने पहले रोडवेज डिपो को मिली बीएस-6 श्रेणी की सभी बसें चारधाम यात्रा के लिए प्रस्तावित कर दी गई हैं। अब दिल्ली और एनसीआर रीजन में बीएस-4 श्रेणी की बसें संचालित होंगी। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर दिल्ली सरकार अगर बीएस-4 श्रेणी की बसों के संचालन पर प्रतिबंध लगाती है, तो कोटद्वार डिपो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।कोटद्वार रोडवेज डिपो के बाद निगम की 46 में से करीब 18 से 20 बसें दिल्ली के लिए संचालित होती हैं। इनमें कुछ बसें पौड़ी, त्रिपालीसैंण सहित दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से जुड़ी हैं। 2024 में दिल्ली सरकार ने बीएस-4 श्रेणी की बसों को दिल्ली में प्रवेश देने पर दो बार प्रतिबंध लगाया था। तब कोटद्वार की बस सेवा बुरी तरह चरमरा गई थी। अक्तूबर, 2024 में कोटद्वार रोडवेज डिपो को नौ नई बीएस-6 बसें मिली थीं। हालांकि इसके बाद दिल्ली सरकार ने बीएस-4 बसों के संचालन पर लगी रोक हटा ली थी और अन्य बसें दिल्ली एवं दिल्ली सीमा से होकर फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और जयपुर जाने लगी थीं।
अब उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए कोटद्वार डिपो से 10 बसों को देने के लिए कहा गया है, तो डिपो प्रशासन ने नई बीएस-6 बसों समेत 15 बसें प्रस्तावित की हैं। इनमें 10 बसों के ग्रीन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर दिया गया है। आगामी दिनों में इन बसों को ऋषिकेश भेज दिया जाएगा। एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि अब दिल्ली के लिए बीएस-4 श्रेणी की नीली बसें संचालित की जाएंगी। ग्रीष्मकाल में दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर दिल्ली सरकार के इन बसों के संचालन पर रोक लगाने की आशंका पर एआरएम ने कहा कि मुख्यालय स्तर से निर्देशों का पालन किया जाएगा।