फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Nephew killed uncle by hitting rod on head

सिर पर रॉड मारकर भतीजे ने चाचा को मार डाला

Thu, 19 Mar 2020 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Nephew killed uncle by hitting rod on head
जामा मस्जिद के सामने दो भाइयों के बीच हुए विवाद में बीच में कूदे भतीजे ने चाचा पर हथौड़े और रॉड से हमला कर दिया, जिसमें चाचा की मौत हो गई। विवाद में दूसरा भाई घायल हो गया है, जिसका बेस चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।तहरीर मिलने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, घटना के बाद हत्यारोपी शहर से फरार हो गया है।
विज्ञापन

एसआई कमलेश शर्मा ने बताया कि गंगादत्त जोशी मार्ग निवासी दो भाइयों सादाब (46) और इदरीश (63) दोनों पुत्र महफूज अली की नजीबाबाद रोड पर जामा मस्जिद के पास दुकान है। गंगादत्त जोशी मार्ग पर इनके खाली पड़े प्लाट पर पहले एक व्यक्ति फड़ लगाता था। छोटे भाई सादाब ने बड़े भाई इदरीश से खुद फड़ लगाने की बात की थी, जिस पर दोनों भाइयों में पहले कहा सुनी हुई और इसके बाद नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। दोनों भाइयों में लड़ाई बढ़ती देख इदरीश का पुत्र कफील बीच में कूद पड़ा और उसने चाचा सादाब के सिर पर रॉड और हथोड़े से वार कर दिया। झगड़े में दोनों भाइयों को गंभीर चोट आ गई। परिजनों द्वारा दोनों को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने इदरीश को भर्ती कर दिया और सादाब की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ऋषिकेश एम्स ले जाते समय सादाब ने रास्ते में दम तोड़ दिया। एसआई ने बताया कि अपने चाचा पर रॉड और हथौड़े से वार करने वाला युवक कफील फरार है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed