{"_id":"6613d64b9d1bb0f2570c7036","slug":"negi-cricket-academy-defeated-sports-hostel-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-107171-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नेगी क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स हॉस्टल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नेगी क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स हॉस्टल को हराया
Mon, 08 Apr 2024 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 08 Apr 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कोटद्वार। स्वीप के तहत खेल गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्रिकेट का आयोजन किया गया। मैच में नेगी क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स हॉस्टल को पांच विकेट के अंतर से हराया।
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैच का उद्घाटन स्टेडियम के प्रभारी इंचार्ज श्याम सिंह डांगी ने किया। उन्होंने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान के महत्व को समझाते हुए मतदाताओं को शपथ दिलाई। सोमवार को हुए क्रिकेट मैच में नेगी क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स हॉस्टल के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 86 रन बनाए। स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार की तरफ से दिव्यांशु ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। नेगी क्रिकेट एकेडमी के शौर्य ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेगी क्रिकेट एकेडमी ने नौ ओवर में पांच विकेट खोकर जीत दर्ज की। निर्णायक की भूमिका मनोज नेगी एवं अमित ने निभाई। इस अवसर पर आशीष भट्ट, सूरज, पवन कुमार और बीरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद