फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Need to work unitedly for a drug-free society

Kotdwar News: नशामुक्त समाज के लिए एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत

Sat, 31 Aug 2024 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Need to work unitedly for a drug-free society

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। एमकेवीएन सीनियर सेकंडरी स्कूल कण्वघाटी में अध्यापक एवं अभिभावकों की गोष्ठी आयोजित हुई। नशामुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड थीम पर आयोजित गोष्ठी में युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर मंथन किया गया।



शिक्षा विभाग के निर्देश पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ एमडी प्रकाशचंद्र कोठारी, प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली, प्रधानाचार्या आरती कंडवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कैप्टन पीएल खंतवाल (सेनि) ने कहा कि अधिकांश युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है। हमें नशामुक्त समाज का निर्माण करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। नशामुक्ति अभियान में गोष्ठी और रैली के माध्यम छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा सकता है। इंटर कॉलेज मोटाढाक के पूर्व प्रधानाचार्य जेपी बुड़ाकोटी ने अभिभावकों से नशा नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि बच्चे माता-पिता के आचरण को ही अपनाते हैं। अगर घर पर कोई नशा करता है, तो बच्चे उससे प्रभावित होकर नशा करना सीखते हैं।
विज्ञापन


एमडी प्रकाशचंद्र कोठारी ने नशे की स्थिति को भयावह बताया। कहा कि नशा एक बड़ी सामाजिक कुरीति है। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, धन, वैभव और सामाजिक प्रतिष्ठा को नष्ट कर देता है। प्रधानाचार्या आरती कंडवाल ने गोष्ठी में आए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। शिक्षाविद सत्यप्रकाश थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच, वरिष्ठ नागरिक संगठन से रिपुदमन बिष्ट, जनार्दन प्रसाद ध्यानी, आभा डबराल, आरपी पंत, सुरेंद्र लाल आर्य, नेत्र सिंह रावत, विनय किशोर, नितिश कुमार, अशोक जखमोला, पुष्कर कुमार आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed