{"_id":"65899ad16f41a5c6db08ad07","slug":"need-to-work-hard-with-determination-to-achieve-goals-kotdwar-news-c-5-1-drn1031-314907-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ निश्चय के साथ कठिन परिश्रम करने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ निश्चय के साथ कठिन परिश्रम करने की जरूरत
विज्ञापन
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत शहीद लांसनायक धनवीर सिंह राणा जीआईसी कण्वघाटी में पीएम श्री कार्यक्रम के तहत कॅरियर गाइडेंस काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें दस विषय विशेषज्ञों ने अपने विषय से संबंधित क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा, लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ निश्चय के साथ कठिन परिश्रम की जरूरत होती है।
कार्यक्रम में कक्षा-9 से कक्षा-12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि बीईएल के महाप्रबंधक विश्वेश्वर पुच्चा ने किया। उन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र की संभावनाओं पर चर्चा की। कहा कि छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर अभी से गणित, भौतिक विज्ञान समेत अन्य विषयों के गहन अध्ययन करना होगा। सेवायोजन अधिकारी लैंसडौन ममता चौहान नेगी ने अपनी योग्यता के अनुसार कॅरियर चुनने पर जोर दिया। डॉ. अजय सिंह नेगी, डॉ. अलका नेगी, डॉ. विजय राणा ने चिकित्सक समेत चिकित्सा के अन्य व्यवसायों की जानकारी दी।
एसजीआरआर पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल कॉलेज में चल रहे व्यवसायों की जानकारी दी। नरेश थपलियाल व अंबेश पंत ने पत्रकारिता के विषय में जानकारी दी। समाजसेवी आभा डबराल ने आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में बीईएल के एजीएम रवींद्र नाथ पांडे, उषा रावत, किरन जागरवाल, शिवेत्री सिंह, विनीता जोशी, सुमन लता, सावित्री रावत, वीना शर्मा, ऋतु थपलियाल, भावना पांडे, अर्चना कंडवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजू कपरवाण ने किया।