फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   National President Lalji Desai's grand welcome

देश में विकास ठप, भाईचारा भी समाप्त कर रही भाजपा: लालजी देसाई

Tue, 03 Dec 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
National President Lalji Desai's grand welcome
कोटद्वार पहुंचने पर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई का स्वागत करते कांग्रेसी? - फोटो : KOTDWAR
कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई का आगमन पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर देश को बांटने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा देश का विकास ठप और भाईचारे तक को समाप्त करने में तुली है।
विज्ञापन

मंगलवार को बीईएल अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि देश का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों का प्रतीक है और इसमें सभी रंगों का महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन, कांग्रेस को भाजपा और आरएसएस के दो रंग की संस्कृति कतई मंजूर नहीं है। कहा कि भाजपा ने हमेशा देश व समाज में विघटन पैदा करने का काम किया है। देश में छाई मंदी से कई लोगों का रोजगार छिन गया है। कांग्रेस सेवादल को समाज में भाईचारा स्थापित करने का कार्य करना होगा। कांग्रेस सरकार देश को जिस मुकाम पर ले गई थी, भाजपा के आते ही आर्थिक हालात बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने 14 दिसंबर को होने वाली भारत बचाओ रैली में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, सेवादल अध्यक्ष राकेश शर्मा, तेजपाल पटवाल, देवेंद्र भट्ट, विनोद रावत, जनक भाटिका, विक्रम रावत, नसीम अहमद, रविंद्र द्विवेदी, प्रेम सिंह पयाल, सुरेश रावत, कुलदीप रावत, अतुल नेगी, विनोद शर्मा, भारत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed