फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Narendra, Vipin and Arjun became the directors of GMOU

नरेंद्र नेगी, विपिन चंद्र और अर्जुन सिंह चुने गए जीएमओयू के संचालक

Fri, 30 Sep 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 08:18 PM IST
सार

जीएमओयू ने नरेंद्र सिंह नेगी, विपिन सिंह चंद्र और अर्जुन सिंह रावत को निर्विरोध तीन साल के लिए संचालक चुना है। इस दौरान जीएमओयू कंपनी बंद रूटों पर 10 से 20 सीटर सिंगल टायर वाहनों का संचालन करने का भी प्रस्ताव पास किया गया।गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन की वार्षिक साधारण बैठक (एजीएम) कंपनी मुख्यालय के सभागार में अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल की अध्यक्षता में हुई। साथ ही प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार कर उन्हें पारित किया गया।

विज्ञापन
Narendra, Vipin and Arjun became the directors of GMOU

विस्तार

जीएमओयू ने नरेंद्र सिंह नेगी, विपिन सिंह चंद्र और अर्जुन सिंह रावत को निर्विरोध तीन साल के लिए संचालक चुना है। इस दौरान जीएमओयू कंपनी बंद रूटों पर 10 से 20 सीटर सिंगल टायर वाहनों का संचालन करने का भी प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन की वार्षिक साधारण बैठक (एजीएम) कंपनी मुख्यालय के सभागार में अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल की अध्यक्षता में हुई। पूर्व संचालकों की एक समिति बनाई गई जो हर वर्ष संचालकों के नाम निर्विरोध रूप से तय कर वार्षिक साधारण बैठक में संस्तुति के लिए प्रस्तुत करेगी। बैठक में सदस्यों द्वारा बैलेंस शीट पर पूछे गए प्रश्नों, सुझावों को सुना गया। साथ ही प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार कर उन्हें पारित किया गया। इस मौके पर पूर्व संचालकों वेद प्रकाश माहेश्वरी, भगवती प्रसाद जोशी, आत्माराम गोयल, विक्रम सिंह रावत, विजय कुमार माहेश्वरी, जगदीश कुमार सचदेवा, भगवती प्रसाद चंदोला, प्रदीप कुमार अग्रवाल, हरि सिंह त्यागी, दिवाकर दत्त बुड़ाकोटी, जगदीश प्रसाद को 25 वर्ष से ज्यादा समय तक संचालक रहने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में कुंवर सिंह रावत, जयपाल सिंह रावत, हर्ष सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, विपिन सिंह चंद, यशवंत सिंह नेगी, संजय कुमार बड़थ्वाल, ललित मोहन पोखरियाल, जनरल मैनेजर उषा सजवान, सहायक लेखाधिकारी मंजीत सैनी, पर्यटन अधिकारी अनिल बर्गली, सहायक यातायात प्रबंधक दीपक सिंह नेगी, सचिव विजयपाल सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed