फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Nanak Naam Chaddi Kala Tere Bhaane Sarbat Da Bhala

Kotdwar News: नानक नाम चड़दी कला तेरे भाणे सरबत दा भला...

Thu, 30 Oct 2025 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 30 Oct 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
Nanak Naam Chaddi Kala Tere Bhaane Sarbat Da Bhala
कोटद्वार। श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में जारी प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं ने गुरुबाणी गायन करते हुए नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंह सभा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरजंट सिंह की देखरेख में बुधवार तड़के गुरुद्वारा साहिब से प्रभातफेरी शुरू हुई। निशान साहिब के अगुवाई में आयोजित प्रभातफेरी में श्रद्धालु गुरुबाणी गायन करते हुए चल रहे थे। विभिन्न मार्गों से होकर प्रभातफेरी गाड़ीघाट में निंदर कौर, अमनदीप कौर, रघुवीर सिंह, लवप्रीत सिंह के आवास पर पहुंची। यहां पुष्प वर्षा कर संगत का स्वागत किया गया। आवास पर हुए सत्संग में भाई शूरवीर सिंह, सरदार महेंद्र सिंह आदि श्रद्धालुओं ने संगीतमयी शबद गायन किया। प्रभातफेरी में शामिल संगत द्वारा वाहेगुरु नाम सुमिरन से वातावरण गुरुमय हो गया। अनंद साहिब के पाठ के बाद अरदास कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

प्रभातफेरी में मनोज सैनी, सरदार महेंद्र सिंह, राजकुमार छाबड़ा, प्रवेश भाटिया, ज्योति भाटिया, पुष्पा भाटिया सहित आदि श्रद्धालु शामिल रहे। प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। वहीं, बृहस्पतिवार तड़के गुरुद्वारा साहिब से शबद कीर्तन का गायन करते हुए प्रभातफेरी गोल्डी भाटिया के निवास पर पहुंची। सत्संग उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed