{"_id":"68dd5da8a7df55e8b90182f0","slug":"nakul-and-sheetal-finished-first-in-the-half-marathon-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-802050-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हाफ मैराथन में नकुल व शीतल अव्वल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हाफ मैराथन में नकुल व शीतल अव्वल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के उपलक्ष्य में बुधवार को कंडोलिया मैदान पौड़ी से क्रॉस कंट्री व हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान ओपन हाफ मैराथन में नकुल व शीतल अव्वल रहे।
जिला प्रशासन व जिला खेल कार्यालय की से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने किया। उन्होंने क्रॉस कंट्री दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्रॉस कंट्री दौड़ में 85 बालक-बालिकाओं और ओपन हाफ मैराथन (21 किमी) में 22 धावकों ने हिस्सा लिया। क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में कार्तिक प्रथम, अंकित कुकरेती द्वितीय और अमन बिष्ट तृतीय रहे। जबकि बालिका वर्ग में वैभवी ममगाईं प्रथम, अदिति द्वितीय और नेहा पोखरियाल तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 के बालक वर्ग में आयुष कुमार प्रथम, अनिश नेगी द्वितीय व सन्नी तृतीय व बालिका वर्ग में अनुष्का प्रथम, नंदनी द्वितीय और पावनी तृतीय स्थान पर रही। ओपन हाफ मैराथन के बालक वर्ग में नकुल प्रथम, मोहित द्वितीय और शिवम तृतीय, जबकि बालिका वर्ग में शीतल प्रथम, काजल द्वितीय और दीपिका तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में धावकों ने जहां अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर रावत, सचिव जिला बैडमिंटन एसोसिएशन राजेंद्र सिंह बंगारी आदि मौजूद रहे।