फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   nakshatr vaatika aur harbal gaardan kee badahaalee par biphare van mantree

नक्षत्र वाटिका और हर्बल गार्डन की बदहाली पर बिफरे वन मंत्री

Mon, 13 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
nakshatr vaatika aur harbal gaardan kee badahaalee par biphare van mantree
लैंसडौन वन प्रभाग की नक्षत्र वाटिका का निरीक्षण करते वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत। - फोटो : KOTDWAR
क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों मेें गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने वन विभाग द्वारा निर्मित हर्बल गार्डन, नक्षत्र वाटिका, बांस एवं रेशा केंद्र और सत्तीचौड़ में ग्वालगढ़ गधेरे पर निर्माणधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। वन मंत्री ने हर्बल गार्डन और नक्षत्र वाटिका की बदहाली को देखकर अधिकारियों के समक्ष नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कोटद्वार रेंज अधिकारी और एसडीओ वन विभाग को वाटिका की सफाई के साथ हर्बल गार्डन में पाइप लाइन की व्यवस्था सुचारु करने व नक्षत्र वाटिका की बाउंड्री ऊंची करने, वहां पर सौर ऊर्जा लाइट लगाने और चौकीदार रखने के निर्देश दिए। उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद द्वारा संचालित बंबू बोर्ड के काम पर संतोष व्यक्त करते वहां पर अधिक संख्या में महिलाओं को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्वालगढ़ गदेरे में निर्माणाधीन पुल की साइड का निरीक्षण करते हाईटेंशन लाइन को हटाने का कार्य देखा। स्थानीय लोगों ने गदेरे में पूर्व में निर्मित पुलिया के स्थान पर छोटी गाड़ियों के योग्य पुल बनाने और पुरानी हरिद्वार रोड से सुखरौ नदी तक यातायात के लिए मार्ग स्वीकृत किए जाने पर वन मंत्री का आभार जताया। उन्होंने नदी के किनारे मवाकोट में बन रही बाढ़ सुरक्षा दीवार के साथ आवागमन के लिए मार्ग बनाए जाने की मांग की। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी सीपी नैथानी, लालचंद कोटनाला, विजय कोटनाला, पवन नेगी, विक्की भंडारी, पंडित श्यामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed