फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Municipal corporation's bulldozer will run from June 22 to remove encroachment from the highway

हाईवे से अतिक्रमण हटाने को 22 जून से चलेगा नगर निगम का बुल्डोजर

Thu, 09 Jun 2022 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation's bulldozer will run from June 22 to remove encroachment from the highway
हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में नगर निगम की ओर से हाईवे से अतिक्रमण हटाने के लिए फाइनल अभियान 22 जून से चलेगा। इस संबंध में नगर निगम की ओर से पुलिस प्रशासन और तहसील प्रशासन के साथ बैठक के बाद 52 अतिक्रमणकारियों की सूची जारी की गई है। हाईवे से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन जेसीबी की व्यवस्था भी कर ली गई है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट नैनीताल ने 18 नवंबर, 2020 को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला प्रशासन को आठ सप्ताह के भीतर हाईवे पर फुटपाथ और नगर निगम की नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। तब दिसंबर, 2020 में नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। इस बीच कोरोना संक्रमण के कारण अभियान थम गया। अब अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने गत दो जून को उप जिला मजिस्ट्रेट कोटद्वार और लैंसडौन को नामित किया था। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में नगर निगम के एई रवींद्र पंवार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को हाईवे पर झंडाचौक और तहसील चौराहे के बीच भवनों की पैमाइश कर तीन भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त केएस नेगी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के संबंध में एसडीएम प्रमोद कुमार व एएसपी मनीषा जोशी के साथ बैठक हुई, जिसमें 22 जून को हाईवे से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि हाईवे से अतिक्रमण हटाने के लिए कुल 52 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed