फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Movement ended after written assurance from Tehsildar

Kotdwar News: तहसीलदार के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त

Sun, 29 Sep 2024 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Movement ended after written assurance from Tehsildar

विज्ञापन
कण्वघाटी। भाबर के जशोधरपुर में मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान शिफ्ट किए जाने के मामले को लेकर लोगों ने तीसरे दिन रविवार को भी धरना-प्रदर्शन कर सड़क जाम किया। धरना स्थल पर पहुंची तहसीलदार साक्षी उपाध्याय के लिखित आश्वासन के बाद महिलाओं ने आंदोलन समाप्त कर दिया।


रविवार सुबह नौ बजे से ही महिलाएं दुकान शिफ्ट किए जाने वाले स्थान पर जमा होने लगी थीं। धरनास्थल पर एकत्रित होकर महिलाओं ने दुकान मालिक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम कि सूचना मिलते ही एसएसआई उमेश कुमार पुलिस बल के साथ धरनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आंदोलनकारियों को सड़क से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब 11 बजे प्रशासन की ओर से तहसीलदार साक्षी उपाध्याय मौके पर पहुंचीं और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की। नायब तहसीलदार के लिखित आश्वासन के बाद लोगों ने आंदोलन खत्म किया। रविवार को प्रदर्शन करने वालों में समाजसेवी रंजना रावत, गीता सिंह, निवर्तमान पार्षद रोहिणी देवी, राज गौरव नौटियाल, जेपी बहुखंडी, दीपा ध्यानी, स्थानीय निवासी संजीव शर्मा, विक्रम सिंह और बिपासा सिन्हा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed