फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Motor road will be built till Satpuli-Barsudi-Pokhari

Kotdwar News: सतपुली-बरसूड़ी -पोखरी तक बनेगा मोटर मार्ग

Sat, 24 Dec 2022 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Motor road will be built till Satpuli-Barsudi-Pokhari
द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत सतपुली-बरसूड़ी -पोखरी तक दो किमी मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल गई है। सड़क बनने से द्वारीखाल ब्लॉक के छह गांवों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2003 में द्वारीखाल ब्लॉक के एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों की मांग पर प्रदेश सरकार ने राज्य योजना से सात किमी. सतपुली-बरसूड़ी मोटर मार्ग निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। कार्यदायी संस्था लोनिवि लैंसडौन को बनाया गया। कार्यदायी संस्था गत 19 सालों में पोखरी तक महज 5 किमी. रोड कटिंग ही कर पाया। पोखरी से आगे सड़क न बनने से बुरांशी, कसैंण, कीमखांद, सौंटल गांव, बांजा गांव, ग्वीन गांव के ग्रामीण पोखरी तक तीन किमी. पैदल आवाजाही करने को मजबूर थे। ग्रामीण लगातार उनके गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग करते आ रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर शासन ने सतपुली-बरसूड़ी मोटर मार्ग से पोखरी चमोली गांव तक दो किमी. मोटर मार्ग के द्वितीय चरण स्टेज फर्स्ट के लिए 59.29 लाख की वित्तीय एवं सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

.
शासन ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में सतपुली-बरसूड़ी मोटर मार्ग के दो किमी. के डामरीकरण के लिए 137.02 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। इसके अलावा इसी मार्ग से पोखरी तक दो किमी. मोटर मार्ग के लिए 59.29 लाख की वित्तीय एवं सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। -अमित सैनी, सहायक अभियंता लोनिवि लैंसडौन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed