फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mother Durga's idol will be honored on Navami in Siddhabali temple

सिद्धबली मंदिर में नवमी के दिन होगी मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Tue, 05 Apr 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Mother Durga's idol will be honored on Navami in Siddhabali temple
श्री सिद्धबली मंदिर में नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नवमी को की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर परिसर में पूजा अर्चना शुरू हो गई है। इससे पूर्व मूर्ति के साथ नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कलश लेकर चलती 101 महिलाएं, मां काली, भगवान शिव और राधा कृष्ण की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुख्य पुजारी देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में पूजा अर्चना शुरू हुई। बताया कि नौ अप्रैल को नवमी के दिन मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पूर्व मंगलवार देर शाम कौड़िया से नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि मां दुर्गा की मूर्ति गौतम मूर्ति कला केंद्र जयपुर से मंगवाई गई है। इस मौके पर जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, रवींद्र नेगी, सुरेंद्र बिजल्वाण, मुख्य पुजारी देवी प्रसाद भट्ट, शिव प्रसाद पोखरियाल, शिव प्रसाद अग्रवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, सुनील बुड़ाकोटी, महिमानंद ध्यानी, प्रमोद और राम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed