फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   More than 60 thousand devotees visited Shri Siddhabali Temple

Kotdwar News: 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्री सिद्धबली मंदिर में दर्शन

Sun, 07 Apr 2024 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 07 Apr 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
More than 60 thousand devotees visited Shri Siddhabali Temple
कोटद्वार। गरमियां शुरू होते ही वीकेंड पर श्रद्धालुओं का श्री सिद्धबली मंदिर में दर्शनों के लिए कोटद्वार आना शुरू हो गया है। रविवार को सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और करीब 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सिद्धबाबा के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

रविवार सुबह सात बजे से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर, मुरादाबाद, हापुड़, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा, देहरादून, सहारनपुर के लोग परिवार समेत सिद्धबली मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचने लगे। मंदिर में भीड़ को देखते हुए मुख्य द्वार से लेकर मंदिर प्रांगण तक मंदिर समिति की ओर से व्यवस्थाएं बनाई गईं। श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर लंबी इंतजारी के बाद सिद्धबाबा के दर्शन किए। इस दौरान भंडारे में प्रसाद लेने के लिए भी लाइन लगी रही। श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डाॅ. जेपी ध्यानी ने बताया कि रविवार को 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed