फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Monkey menace in Peeda and Kandoli villages

Kotdwar News: पीड़ा और कंदोली गांव में बंदरों का उत्पात

Thu, 18 Jun 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 18 Jun 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Monkey menace in Peeda and Kandoli villages
फसलें और बागवानी कर रहे तबाह, लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा
विज्ञापन

रेंजर बोले- बंदरों को पकड़ने के लिए चलाया जाएगा अभियान
लैंसडौन। जयहरीखाल ब्लॉक के पीड़ा और कंदोली गांव में बंदरों की बढ़ती संख्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने फसलों और बागवानी को हो रहे नुकसान के साथ ही लोगों की सुरक्षा पर मंडरा रहे खतरे को लेकर वन विभाग से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा जयहरीखाल मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष किरण बौंठियाल, ग्रामीण मनवर सिंह, कंदोली गांव के कलम सिंह और चंद्रमोहन ने कहा कि वन विभाग अन्य स्थानों से पकड़कर लाए गए बंदरों को गांवों के आसपास छोड़ रहा है। इससे बंदरों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है और वे खेतों में खड़ी फसलों और बागवानी को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों को खेतों और घरों के आसपास से भगाने का प्रयास करने पर वे आक्रामक व्यवहार करते हैं और लोगों को डराते हैं। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में भय का माहौल बना हुआ है। इधर, लैंसडौन वन प्रभाग के रेंजर राकेश चंद्र शाह ने कहा कि बंदरों को पिंजरों की मदद से पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बताया कि इस संबंध में अभी तक ग्रामीणों की ओर से कोई लिखित पत्र या शिकायत उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed