{"_id":"67080fe538ba9699a60a2468","slug":"monkey-attacks-old-woman-in-satpuli-serious-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-522230-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सतपुली में बंदर ने वृद्धा पर किया हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सतपुली में बंदर ने वृद्धा पर किया हमला, गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। नगर क्षेत्र में बंदर के हमले में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वृद्धा का एक हाथ टूट गया, जबकि कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आईं हैं।
नगर क्षेत्र के स्टेट बैंक मोहल्ला निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी वयोवृद्ध मां बिशंभरी देवी (77) छत की सीढ़ियों में बैठी थीं। इसी दौरान एक बंदर उन पर झपट पड़ा और पल भर में ही हमलावर हो गया। हमले से मां बुरी तरह से घबरा गईं और बंदर से बचने के प्रयास में हड़बड़ी में सीढ़ियों से नीचे लुढ़क गई। जिससे उनका बायां हाथ कंधे के पास से फ्रेक्चर हो गया। जबकि कमर और पांव समेत अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। वृद्धा का यहां एक प्राइवेट क्लीनिक में उपचार किया जा रहा है।
बंदरों के नगर क्षेत्र में बढ़ते आतंक पर ग्रामीण मनीष रौतेला, प्रवीण पंवार, विक्रम सिंह, राहुल रौतेला, मदन सिंह पंवार आदि ने रोष जताते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद वन विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। जिससे नगर क्षेत्र में बंदरों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। बंदरों के भय से नगर क्षेत्र के नौनिहाल अकेले स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों को छतों पर रखे कपड़ों एवं अन्य सामान की रखवाली करनी पड़ रही है।