फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mohan won silver medal in National Archery Championship

नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में मोहन ने जीता रजत पदक

Tue, 29 Mar 2022 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Mohan won silver medal in National Archery Championship
जम्मू में चल रही 41वीं एनटीपीसी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के खिलाड़ी मोहन भारद्वाज ने रजत पदक हासिल कर कोटद्वार और उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रभारी और आर्चरी प्रशिक्षक संदीप डुकलान ने बताया कि मौलाना आजाद स्टेडियम जम्मू में चल रही चैंपियनशिप की एकल स्पर्धा 50 मीटर दूरी में मोहन भारद्वाज ने 720 अंकों में से 702 अंक अर्जित कर रजत पदक हासिल किया। जबकि उत्तराखंड ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 42 यूनिट/टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टीम में कोटद्वार स्टेडियम के खिलाड़ी मोहन भारद्वाज, जसपाल सिंह, उमेश सिंह, अभिषेक रावत और टीम के कोच संदीप डुकलान शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन बुधवार 30 मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed