फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mohan Singh Bharti became the head

मोहन सिंह भारती बने प्रधान

Mon, 11 Oct 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Mohan Singh Bharti became the head
आर्य समाज उदयरामपुर की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित करते हुए आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर मोहन सिंह भारती को प्रधान, मंगल सिंह को उपप्रधान और मनीष आर्य को मंत्री चुना गया। बैठक में कण्वाश्रम की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कोटद्वार से कण्वाश्रम के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कण्वाश्रम रोड उदयरामपुर में संस्था के संरक्षक सुरेंद्र लाल आर्य के निवास पर हुई बैठक हवन-यज्ञ के साथ शुरू हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध गंगा सिंह मटियाली और संचालन पपेंद्र कुमार ने की। सुभाष चंद्र पुंडीर ने कहा कि आर्य समाज की स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अहम भूमिका रही है लेकिन सरकारों ने आर्य समाज के योगदान को भुला दिया है। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती महान समाज सुधारक थे। उन्होंने बहिष्कृत समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा देने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम एक पर्यटक स्थल है किंतु कोटद्वार से कण्वाश्रम आने के लिए परिवहन की कोई सुगम व्यवस्था नहीं है। कोटद्वार से कण्वाश्रम के लिए रोडवेज की बस सेवा शुरू की जानी चाहिए। इस मौके पर सुरेंद्र लाल आर्य को संरक्षक, पपेंद्र कुमार को उपमंत्री, राजकमल को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में गंगा सिंह मटियाली, सुभाष चंद्र पुंडीर, प्रताप सिंह, दीपक चंद्र आर्य को लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed