फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mock drill: Vehicle fell in ditch, injured rushed to hospital

मॉक ड्रिल : खाई में गिरा वाहन, घायल को अस्पताल पहुंचाया

Wed, 09 Jun 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Mock drill: Vehicle fell in ditch, injured rushed to hospital
आगामी मानसून सीजन से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर लैंसडौन तहसील में आपदा को लेकर मॉक ड्रिल किया गया, जिसमें राजस्व, पुलिस, वन, स्वास्थ्य विभाग, खंड विकास कार्यालय जयहरीखाल, छावनी परिषद लैंसडौन, लोनिवि के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी लैंसडौन अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि मॉक ड्रिल के तहत तहसील लैंसडौन में स्थापित कंट्रोल रूम में संतोषी माता मंदिर के पास वाहन दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तहसील स्तर पर गठित आपदा प्रबंधन की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे पीआरडी जवानों ने खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने एंबुलेंस में ही घायल का प्राथमिक उपचार किया और नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नायब तहसीलदार हरीश जोशी, राजस्व निरीक्षक रमेश नेेगी, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, चिकित्साधिकारी डॉ. दीवान सिंह, वन आरक्षी कुलदीप नौडियाल, वन दरोगा प्रवीन सिंह रावत, लोनिवि के एई विष्णु, स्वास्थ्य विभाग से मदन मोहन सिंह, विजयपाल सिंह, काजल मलिक, युवा कल्याण विभाग से संदीप, सहकारिता विभाग से रविंद्र सिंह, होमगार्ड पवनदीप कुमार, अमनदीप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed