{"_id":"61fd2c8198cb4e7b7c76e700","slug":"mobile-vans-conducted-door-to-door-vaccination-kotdwar-news-drn403243114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल वैन ने घर-घर जाकर लगाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल वैन ने घर-घर जाकर लगाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग दुगड्डा ब्लाक की ओर से कोटद्वार शहर और ग्रामीण अंचल में वृहद वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर टीकाकरण जारी है। विभाग की ओर से 20 एएनएम सेंटरों, दो टीकाकरण केंद्रों और छह मोबाइल टीमों के माध्यम से लोगों को उनके घर के पास कोरोना का टीका लगाया गया।
शुक्रवार को बारिश बंद होने के बाद दुगड्डा ब्लाक की टीम ने जौनपुर, सनेह, लकड़ीपड़ाव समेत कई क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया। कोविड नोडल चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार और डा. सारंग राकेश के मार्गदर्शन में मोबाइल टीम ने क्षेत्र के कई स्थानों, बस्तियों और एएनएम सेंटरों पर टीकाकरण किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ मोबाइल वैन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों मेें कोरोना टीका लगाने से वंचित लोगों का पंजीकरण किया और मोबाइल वैन के पास ही टीका लगाया। बताया कि स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से शनिवार तक इस अभियान को चलाने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत दुगड्डा ब्लाक के सभी एएनएम सेंटरों को शनिवार तक लगातार खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। वृहद वैक्सीनेशन अभियान में डॉ. खुशबू, अंकित पांथरी और श्रुति नेगी चौधरी आदि शामिल रहे।