{"_id":"66cf5926f7a745ed4e0ac1e2","slug":"mini-stadium-motadhank-gyan-bharti-stadium-trainees-won-the-matches-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-487990-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मिनी स्टेडियम मोटाढांक, ज्ञान भारती, स्टेडियम ट्रेनीज ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मिनी स्टेडियम मोटाढांक, ज्ञान भारती, स्टेडियम ट्रेनीज ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खेल विभाग पौड़ी की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में चल रही अंडर-18 बालक, बालिका वर्ग की मिक्स हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मिनी स्टेडियम मोटाढाक, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, स्टेडियम ट्रेनीज ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहला मुकाबले में मिनी स्टेडियम मोटाढाक ए ने जीआईसी कोटद्वार बी को 3-0 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल कोटद्वार ने जय भारती पब्लिक स्कूल बी टीम को 3-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज ने मिनी स्टेडियम, मोटाढाक बी टीम को 4-0 से हराया। चौथे मुकाबला जय भारती पब्लिक स्कूल बी एवं मिनी स्टेडियम, मोटाढांग की ए टीम के मध्य खेला गया, जिसमें मिनी स्टेडियम, मोटाढाक ए ने 2-0 के अंतर से जीत दर्ज की। पांचवें मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज ने जीजीआईसी लालपानी को 2-0 से हराया। छठवां और अंतिम मुकाबला ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल कोटद्वार और जीजीआईसी कोटद्वार के मध्य खेला गया, जिसमें निर्धारित समय में मुकाबला 0-0 से बराबरी पर रहा। इस अवसर पर विक्रम सिंह नेगी, मान सिंह थापा, महेंद्र रावत, गौरव वाल्मीकि, अमिषा बहुखंडी, संदीप रावत, गबर सिंह और सूरज नेगी समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।