फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Migrants arrived in Kotdwar by vehicles even after the border was sealed

सीमा सील होने बाद भी वाहनों से कोटद्वार पहुंचे प्रवासी

Tue, 24 Mar 2020 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Migrants arrived in Kotdwar by vehicles even after the border was sealed
अघोषित कर्फ्यू के दौरान यूपी बार्डर से लगी नगर की सभी सीमाएं सील रही। इस दौरान यूपी बार्डर पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मुस्तैद रही। सीमाएं सील होने के बावजूद बड़ी संख्या में प्रवासी लोग अपने वाहनों से कोटद्वार पहुंचे। यूपी पुलिस ने मैदानी क्षेत्रों से लौट रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को ही कोटद्वार में प्रवेश करने दिया। इस दौरान लोगों की आईडी भी चेक की गई। 28 प्रवासियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान सभी लोगों का स्वास्थ्य सामान्य मिला। सनेह और चिलरखाल बैरियर को भी पुलिस ने सील कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

रास्ते में फंसे परिचितों को दुपहिया वाहनों से ला रहे लोग
कोटद्वार। कई प्रदेशों में लॉकडाउन के बीच मैदानी क्षेत्रों से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। कई प्रवासी नजीबाबाद में ही फंसे हैं। परिवहन सेवाएं ठप होने से लोग अपने परिचितों को लाने के लिए दुपहिया वाहनों से नजीबाबाद जा रहे हैं। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस भी ऐसे लोगों को बार्डर पर आवाजाही करने दे रही है, ताकि लोग सुरक्षित अपने घरों तक पहुंच सके। स्वास्थ्य कर्मी रुचि रावत ने बताया कि दोपहर दो बजे तक नगर पहुंचने वाले 28 लोगों का कौड़िया चैक पोस्ट पर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed