फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Message given to stay healthy by doing Surya Namaskar

सूर्य नमस्कार कर निरोग रहने का दिया संदेश

Sun, 16 Jan 2022 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Message given to stay healthy by doing Surya Namaskar
कोटद्वार में सूर्य नमस्कार करतीं जीवानंदपुर की महिलाएं। - फोटो : KOTDWAR
स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव के तहत महिला पतंजलि योग समिति की ओर से सामूहिक सूर्य नमस्कार राष्ट्र वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाबर के जीवानंदपुर की महिलाओं ने 13 बार सूर्य नमस्कार किया और ‘करो योग रहो निरोग’ का संदेश देते हुए अमृत महोत्सव मनाया।
विज्ञापन

जीवानंदपुर में आयोजित कार्यक्रम का महिला पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत ने शुभारंभ किया। शोभा रावत ने महिलाओं को 13 बार सामूहिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि महिला पतंजलि की ओर से देशभर में अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय वंदना स्वरूप 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि सूर्य नमस्कार में आसन, प्राणायाम, मंत्र और ध्यान की तकनीकें शामिल हैं। यह अपने आप में एक पूर्ण साधना, एक आध्यात्मिक अभ्यास है। जो लोग प्रतिदिन सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते हैं उनकी आयु, प्रज्ञा, बल और तेज का विकास होता है। उन्होंने साधकों से निरोग रहने के लिए प्रतिदिन 13 बार सूर्य नमस्कार योगाभ्यास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सोनिया ध्यानी, सुमन रावत, पूनम, सीता नेगी, बीना रावत, गीता देवी, देवेश्वरी देवी, शोभा सुंद्रियाल और सरोज लक्ष्मी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed