फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Meeting held to ensure peaceful conduct of student union elections

Kotdwar News: छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए की बैठक

Thu, 11 Sep 2025 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Meeting held to ensure peaceful conduct of student union elections
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने विभिन्न छात्रसंगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विचार विमर्श किया। इस मौके पर थाना प्रभारी जयपाल सिंह नेगी ने छात्र संगठनों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। आगाह किया कि अगर चुनाव के दौरान सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। लड़ाई-झगड़ा व मारपीट की तथा यातायात को बाधित किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने छात्र नेताओं को कानून की भी जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार ने छात्रों को चुनाव के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी तालमेल से समस्या का समाधान करने को कहा। छात्र नेताओं ने भी पुलिस के समक्ष चुनाव के दौरान आईटी सेल को सक्रिय रखने का अनुरोध किया। कहा कि कई लोग फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार कर अशांति फैलाने का प्रयास करते हैं। छात्र नेताओं ने पुलिस से चुनाव के दौरान लिंग दोह समिति के नियमों का पालन करवाने का अनुरोध किया। साथ ही चौरास परिसर को जोड़ने वाले मोटर पुल पर शाम को चेकिंग करने और गश्त बढ़ाने की मांग की। बैठक में नायब तहसीलदार दीपक भंडारी, उप निरीक्षक मुकेश गैरोला व एबीवीपी, जय हो, एनआईएसयू और आइसा आदि छात्र संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed