{"_id":"1c81f12e383d96d429b686b4a3c75f3d","slug":"medicine-plant-in-nursary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औषधीय पौधों से महकने लगी है नर्सरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औषधीय पौधों से महकने लगी है नर्सरी
पौड़ी
Updated Tue, 19 Jan 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेती और बागवानी से मुंह मोड़ने वालों के लिए बुंगीधार चौथान क्षेत्र के कांडई गांव निवासी बच्ची राम ढौंडियाल एक मिसाल बन गए हैं। उन्होंने अपनी नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों की बीस हजार से भी ज्यादा पौध तैयार की है। उसमें औषधीय पौधों के अलावा चीड़, देवदार, बांज और पांगर आदि वन जाति के पौधे भी शामिल हैं।
पिछले 28 वर्षों से लगे बच्ची राम चौथान क्षेत्र की जगतपुरी बाजार में फोटोग्राफर थे। वर्ष 1987 में उन्होंने गढ़वाल वन प्रभाग के तत्कालीन डीएफओ कैलाश चौधरी के कहने पर अपनी नर्सरी में पौध तैयार करने का कार्य शुरू किया। शुरू में उन्होंने चीड़, देवदार, बांज, पांगर आदि वन जाति के पौधे तैयार करना शुरू किया। पहले साल उन्होंने करीब सात हजार पौध तैयार की। अपनी नर्सरी में उत्पादित पौधों को ग्राम पंचायतों, वन पंचायतों और वन विभाग को बेचना शुरू किया।
वह बताते हैं कि उस दौरान पचास पैसा प्रति पौध बिकता था। अच्छा मुनाफा मिलने पर नर्सरी को बढ़ाना शुरू कर दिया। वर्तमान में वह करीब बीस नाली जमीन में नर्सरी बनाकर बागवानी का कार्य कर रहे हैं। कुछ सालों से वन प्रजातियों की पौध की अपेक्षा आंवला, एलोवेरा, सतावर, तेजपत्ता, बड़ी इलाईची औषधीय प्रजाति के पेड़ों की पौध तैयार करने में लगे हैं। उनकी नर्सरी में दो महिलाएं भी काम करती हैं।
विज्ञापन
अल्मोड़ा तक जाती है पौध
बच्ची राम बताते हैं कि वह अपनी नर्सरी में तैयार पौधों को पौड़ी जिले के थलीसैण, बीरोंखाल, अल्मोड़ा के स्याल्दे, चमोली जिले गैरसैण ब्लाक में बेचते हैं। उनका कहना है कि पहाड़ में नर्सरी, बागवानी और सब्जी उत्पादन में अच्छी आय की काफी संभावनाएं है। लगन और मेहनत से कार्य करने की जरूरत है।
कोट
विभिन्न प्रजातियों की पौध के साथ औषधीय पौधों को बढ़ावा देना अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी है। बच्चीराम ने बड़ी इलायची के पांच सौ पौधे लगाए हैं जो अब फल देने लगे हैं। यह आय का भी अच्छा स्त्रोत है।
- डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी-पौड़ी गढ़वाल