फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mayor Shailendra Singh Rawat and 37 councilors took oath of office and secrecy

Kotdwar News: मेयर शैलेंद्र सिंह रावत और 37 पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Fri, 07 Feb 2025 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Mayor Shailendra Singh Rawat and 37 councilors took oath of office and secrecy

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार की ओर से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित मेयर शैलेंद्र सिंह रावत और 37 पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान तीन पार्षद मौजूद नहीं रहे।
शुक्रवार को मालवीय उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सीडीओ जीसी गुणवंत ने नवनिर्वाचित मेयर शैलेंद्र सिंह रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। इस मौके पर नवनिर्वाचित मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनसहभागिता से विकास कार्य करवाए जाएंगे। हर वार्ड में जाकर समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने अपना समर्थन देने के लिए समाज के हर वर्ग का आभार जताया।
विज्ञापन




नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने सभी आगंतुक अतिथियों और नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों का स्वागत व आभार जताया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर मेयर के बड़े भाई लेफ्टिनेंट जनरल जेएस रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इससे पूर्व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर मेयर शैलेंद्र सिंह रावत को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित डॉ. राजेंद्र अणथ्वाल, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, पूर्व मेयर हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन शिक्षाविद डाॅ. पदमेश बुड़ाकोटी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


.



तीन पार्षद नहीं पहुंचे शपथ लेने के लिए

पार्षद सौरभ नौडियाल, सूरज प्रसाद कांति और आरती खर्कवाल शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। उन्हें बाद में बोर्ड बैठक के दौरान शपथ दिलाई जाएगी।





मंच से नीचे गिरने से बाल-बाल बचे व्यापार मंडल के महासचिव



शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर मेयर शैलेंद्र सिंह रावत को गुलदस्ता भेंट करने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचे। इस दौरान अचानक ही व्यापार मंडल के महासचिव नवीन गोयल अचानक ही अनियंत्रित होकर मंच से नीचे गिरने वाले थे। व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने उनका हाथ पकड़कर ऊपर खींचा। जिससे कुछ देर मंच पर अफरा-तफरी मची रही। बाद में मंच का संचालन कर रहे डॉ. पद्मेश बुड़ाकोटी को बार-बार मंच से लोगों को मंच के किनारे न जाने की हिदायत देनी पड़ी।


.



पहली बोर्ड बैठक में उठा निराश्रित पशुओं के आतंक का मुद्दा

शपथ ग्रहण समारोह के बाद बदरीनाथ मार्ग स्थित नगर निगम प्रेक्षागृह में नगर निगम बोर्ड की औपचारिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सदन की गरिमा के लिए सदन में शालीनता बनी रहनी चाहिए, इसी से सदन भी अच्छा दिखेगा। कहा कि राजनीतिक चश्मे से ऊपर उठकर सभी दलों के पार्षद सदन चलाएं। उन्होंने पार्षद पतियों से भी अपील की कि वे अगली बार से सदन में न आएं और सभी पार्षद नियमों का अनुपालन करें और अपनी बात को मजबूती के साथ सदन में रखें। इस दौरान पार्षदों और अधिकारी कर्मचारियों ने अपना परिचय दिया। पार्षदों ने सदन में लावारिस पशुओं की समस्या उठाई। बैठक में पार्षद जयदीप नौटियाल ने नगर निगम कार्यालय के सीसीटीवी प्रकरण की मामले का खुलासा करने की मांग की। अनिल रावत ने पुराने लंबित कार्यों को पूरा कराने की मांग की। मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लावारिस पशुओं की समस्या के निराकरण के लिए सरकार से गोशालाएं बनवाने की मांग की जाएगी। लंबित कार्यों भी कराए जाएंगे। पार्षदों की सहमति से बोर्ड में प्रस्ताव आएंगे और प्रस्तावों का आगणन पहले ही तैयार करा लिया जाएगा। स्ट्रीट लाइटों पर भी इस दौरान चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed